नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनपी) ने अपने सभी खाताधारकों को पांच फरवरी तक अनिवार्य तौर से केवाईसी अपडेट कराना का मौका दिया है। बैंक की तरफ से कहा गया है कि केवाईसी अपडेट नहीं कराने की स्थिति में खाते के संचालन पर रोक लगाई जा सकती है। खासकर ऐसे खातों पर निश्चित रूप से रोक लगाई जाएगी, जिनकी केवाईसी लंबे समय से अपडेट नहीं हुई है। बैंक की तरफ से कहा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी ग्राहकों के लिए केवाईसी अपडेट कराना अनिवार्य है। ऐसे में जिन खातों की केवाईसी 31 दिसंबर 2025 तक लंबित हो चुकी है, उन्हें पांच फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से अपडेट कराना होगा। ग्राहक अपनी केवाईसी को पीएनबी ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, पंजीकृत ई-मेल, डाक, व्हाट्सऐप, एसएमएस या फिर नजदीकी पीएनबी शाखा में जाकर...