आगरा, जनवरी 12 -- पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय ने पीएनबी खेल उत्सव का आयोजन रविवार को एकलव्य स्टेडियम में किया। इसमें क्रिकेट, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, भाला फेंक, शतरंज इत्यादि खेलों का आयोजन किया गया। शुभारंभ आंचल प्रमुख देवार्चन साहू, उप आंचल प्रमुख कृष्णकांत, मंडल प्रमुख संजय कुमार श्रीवास्तव और उप मंडल प्रमुख प्रणव बिहारी की उपस्थिति में हुआ। अंचल कार्यालय, आंचलिक लेखा परीक्षक कार्यालय एवं मंडल कार्यालय तथा समस्त शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। आगरा, हाथरस, एटा एवं कासगंज जिलों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...