रुडकी, जनवरी 28 -- रुड़की। पीएनबी के अंचल प्रमुख अनुपम और मंडल प्रमुख रवीन्द्र कुमार ने बुधवार को चंद्रपुरी शाखा के नवनिर्मित परिसर का उदघाटन किया। बताया कि बैंक अत्याधुनिक डिजिटल सेवाओं और सुलभ ऋण योजनाओं से ग्राहकों को उत्कृष्ट सुविधा देने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से बैंक की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर अविनाश कुमार, मनीष कश्यप, अजय दिगंबर जैन, मोहित गर्ग, डा. नवीन अग्रोही, प्रदीप सचदेवा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.