अलीगढ़, नवम्बर 25 -- अलीगढ़। पीएनबी का मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम को होटल लैमन ट्री मैरिस रोड पर आयोजित किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि पंकज कुमार एडीएम अलीगढ़, मनीष अग्रवाल महाप्रबंधक प्रधान कार्यालय पीएनबी द्वारा किया गया। महाप्रबंधक ने बताया कि बैंक के दीर्घकालिक ग्राहकों, स्थानीय उद्यमियों एवं युवा कारोबारियों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज कुमार एडीएम ने पंजाब नैशनल बैंक द्वारा की गई, इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताया। पंजाब नेशनल बैंक के उच्चाधिकारियों ने सभी दीर्घकालिक ग्राहकों और गणमान्य उद्यमियों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...