बिजनौर, जून 21 -- पीएनबी के समस्त कर्मियों ने बैराज रोड स्थित मंडल कार्यालय पर कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही न होने पर सात जुलाई को पूरे प्रदेश में पीएनबी के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। शुक्रवार शाम हुए प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी नेता सौरभ गुप्ता एवं रंजन सिंह ने बताया कि सभी कर्मचारी उपस्थिति दर्ज करने के लिए लाए गए आगमन एप, क्यूआर कोड प्रणाली, एवम् विभागीय कार्यवाही की केन्द्रीकृत प्रक्रिया का पुरजोर विरोध करते हैं। बहुत से ऐसे मामले हैं, जिन्हें बैंक के शीर्ष प्रबंधन द्वारा मनमाने ढंग से एक पक्षीय कार्यवाही के तहत कर्मचारियों के ऊपर थोप दिया गया है। इतने बड़े बैंक में कर्मचारियों की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका को बिल्कुल नजरअंदाज कर दिया गया है। प्रदर्शन के उपरान्त कर्मचारी नेता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.