देहरादून, जनवरी 13 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। दून में साइबर ठग ने खुद को पीएनबी बैंक का अधिकारी बताकर 77 वर्षीय बुजुर्ग को अपने जाल में फंसा लिया। ठग ने नेट बैंकिंग बंद करने का झांसा देकर बुजुर्ग से एटीएम कार्ड की जानकारी ले ली और उनके अलग-अलग खातों से कुल 15.69 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में प्रमोद गोयल निवासी पीएनबी एन्क्लेव, शिमला रोड माजरा ने बताया कि बीती तीन जनवरी को उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पीएनबी का अधिकारी बताया। कथित बैंक अधिकारी ने प्रमोद गोयल से नेट बैंकिंग शुरू करने के संबंध में बात की। जब बुजुर्ग ने नेट बैंकिंग की आवश्यकता से इनकार किया तो ठग ने कहा कि इस प्रक्रिया को बंद करना होगा। प्रक्रिया बंद करने के न...