हल्द्वानी, दिसम्बर 18 -- रामनगर। पीएनजी महाविद्यालय के मैदान में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खेल महोत्सव में सैकड़ों स्कूली बच्चे और युवा प्रतिभाग कर रहे हैं। सांसद खेल महोत्सव में एथलेटिक्स, फुटबॉल, खोखो, पिट्ठू, वालीबॉल, कबड्डी, टेबिल टेनिस आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस अवसर पर संयोजक दिनेश मेहरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, भाजपा नेता राकेश नैनवाल, मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, मीडिया प्रभारी अशोक गुप्ता, दीपक राणा, जगमोहन बिष्ट, सत्यप्रकाश शर्मा, घनेश्वरी घिल्डियाल, कपिल रावत, मनमोहन बिष्ट, चंदन अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य दीप चंद्र, जितेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...