गुड़गांव, दिसम्बर 19 -- गुरुग्राम। पीएनजी सप्लाई नहीं मिलने की वजह से सेक्टर-102 और 102ए पर विकसित रिहायशी सोसाइटियों में रह रहे करीब साढ़े छह हजार परिवार परेशान हैं। इस सिलसिले में शुक्रवार को जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। सेक्टर-102 स्थित इम्पीरियल गार्डन सोसाइटी की आरडब्ल्यूए के उपप्रधान सुनील सरीन और कमल मल्होत्रा के मुताबिक स्थानीय निवासियों ने हरियाणा सिटी गैस लिमिटेड के साथ सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा कर दिया है, लेकिन फिर भी पीएनजी की सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि इमारतों पर गैस पाइप लाइन लगाई जा चुकी है। व्यक्तिगत मीटर कनेक्शन के बारे में जब गैस कंपनी से बात की गई तो उनकी तरफ से जवाब दिया गया कि जीएमडीए से मुख्य गैस पाइप लाइन बिछाने की अनुमति नहीं मिली ह...