रामनगर, फरवरी 20 -- रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार प्रकोष्ठ की ओर से अंडरस्टैंडिंग पेटेंट एंड पेटेंटेबल वर्क विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के बायोकेमिकल साइंस के प्राध्यापक व ऑफिसर इंचार्ज रहे। डॉ. दीपक कुमार सेमवाल ने व्याख्यान दिया। उन्होंने स्वयं के पेटेंट्स के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों व शोधार्थियों को पेटेंट फाइल करने के लिए जागरूक और उत्साहित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमसी पाण्डे ने मुख्य वक्ता का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन आईपीआर सेल के संयोजक डॉ. पवन टम्टा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...