पूर्णिया, मार्च 8 -- पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्णिया शहर में एक तरफ जहां बड़ी तेजी से पीएनजी गैस पाइपलाइन लगाकर उपभोक्ताओं को नेचुरल गैस उपलब्ध कराया जा रहा है वहीं कई ऐसे जगह जहां पर अंडरग्राउंड पाइप लाइन को उपभोक्ताओं के घर के कोने के पास 4 फीट 5 फीट की ऊंचाई पर खड़ा कर सप्लाई पाइप से कनेक्ट करने के लिए छोड़ रखा है वहीं से एंगल, सॉकेट और पाइप अचानक गायब हो रहे हैं। मालूम हो कि घर चिन्हित कर अभी वहां तक सॉकेट और एंगल पाइप लगाया ही जाता है कि अगले दिनों में पाइप कट जाता है। हालांकि अभी तक यह मामला खुला नहीं है लेकिन उपभोक्ताओं, शहर वासियों और विभागीय लोगों के लिए एक पहेली बन गया है। स्थानीय लोग और पुलिस इसे स्मैकर की करतूत बता रहे हैं तो कुछ लोग असामाजिक तत्वों की चाल बता रहे हैं। जो भी हो लोगों को इस बात का डर सताने लगा है कि यद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.