बगहा, दिसम्बर 16 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन टेस्ट (पीएटी) 2024 के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विलंब शुल्क के साथ 17 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कुल 23 विषयों में नामांकन के लिए पीएटी का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा विभाग से जारी सूचना के अनुसार छात्र हित में आवेदन की तिथि को बढ़ाया गया है। आवेदन प्रक्रिया 26 नवंबर से चल रही है। पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार सामान्य शुल्क के साथ 10 दिसंबर, जबकि विलंब शुल्क के साथ 14 दिसंबर अंतिम तिथि निर्धारित थी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण या उसके समकक्ष यूजीसी के सात पॉइंट स्केल में ग्रेड बी होना अनिवार्य है। एससी, एसटी, बीसी, ईबीसी एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को न्यूनतम अ...