दरभंगा, जनवरी 8 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पीएटी) की संभावित तिथि 10 जनवरी थी, लेकिन इस तिथि को परीक्षा का आयोजन नहीं होगा। अब पीएटी का आयोजन फरवरी में संभावित बताया जा रहा है। पीएटी की तिथि की सूचना जल्द ही विवि प्रशासन जारी करेगा। पीएटी की अधिसूचना 24 नवंबर को जारी की गई थी, जिसके अनुसार पांच जनवरी से एडमिट कार्ड जारी होना था, जबकि परीक्षा की संभावित तिथि 10 जनवरी थी। हालांकि अब तक एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जा सका है। ऐसे में 10 जनवरी को पीएटी का आयोजन संभव नहीं है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. इंसान अली ने बताया कि 10 जनवरी संभावित तिथि थी। परीक्षा की वास्तविक तिथि की घोषणा जल्द ही कोर कमेटी की बैठक कर जारी कर दी जाएगी। बता दें कि पीएटी के लिए आवेदन की प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू हुई थी, जो 17 दिसंबर त...