मिर्जापुर, जनवरी 31 -- मिर्जापुर। विन्ध्याचल मण्डल के मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में सभी पीएचसी-सीएचसी पर दवाओं की उपलब्धता पर जोर दिया। कहाकि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न होने पाए। मण्डलायुक्त ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से आच्छादित विभिन्न कार्यकमों के वित्तीय प्रगति, एचएमआईएस कार्यकम की समीक्षा की। उन्होने आरसीएच/एनसीडी/ आभा आईडी (ई-कवच) कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से क्रियान्वयन का निर्देश दिए। कहाकि कम्युनिटी प्रोसेस कार्यक्रम की और शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम का लाभ आम लोगों को दिलाया जाए। राष्ट्रीय क्षयरोग कार्यक्रमों में यूनिसेफ एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं का सहयोग लेकर क्षय रोग पर नियंत्रण करने का निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने समस्त कार्यक्रमों की गहन समी...