भदोही, दिसम्बर 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंदों पर अब डाक्टरों के टेबल पर दवाओं की लिस्ट चस्पा होगी। अस्पताल में किन-किन दवाओं का स्टाक है, यह जानकारी मरीजों को सीधे पता चलेगा। टेबल पर दवाओं का लिस्ट चस्पा न करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय सहित छह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सक के टेबल पर दवाओं की सूची लगाई जाती है। इससे अस्पताल में मौजूद दवाओं के बारे में चिकित्सकों को तो जानकारी होती ही है। चिकित्सक कई बार अस्पताल में दवाएं न होने का बहाना बनाकर कमीशनखोरी के चक्कर में बाहर की दवाएं लिख देते हैं। ऐसे में अब प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सक ऐसा नहीं कर सकेंगे। सीएमओ डॉ. एसके चक ने जिले के 20 प...