मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के पीएचसी में कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर किट नहीं हैं। आरटीपीसीआर किट सिर्फ मेडिकल कॉलेज और जिला स्टोर में है। एसकेएमसीएच में 1000 और जिला स्टोर में 1700 आरटीपीसीआर किट उपलब्ध हैं। सूबे के विभिन्न जिलों में कोरोना के केस मिलने के बाद मुजफ्फरपुर में भी जांच के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज में निर्देश के बाद कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। एसकेएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ. सतीश कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 100 से अधिक लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। किसी में कोरोना पॉजीटिव की रिपोर्ट नहीं आई है। कोरोना के मामले बढ़ने के बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों को जांच के निर्देश दिए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.