खगडि़या, दिसम्बर 13 -- बेलदौर । एक संवाददाता पीएचसी में शनिवार को आयोजित परिवार नियोजन शिविर में दो पालियों में 65 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। जिसे गहन चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के निर्देश पर एक सप्ताह से पीएचसी में रोजाना परिवार नियोजन शिविर आयोजित कर महिलाओं का बंध्याकरण किया जा रहा है। शिविर में सर्जन के रूप में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुकेश कुमार ने शल्य चिकित्सा के माध्यम से बंध्याकरण किया, जिसमें एएनएम नीलम, रंजना, सोनी, कोमल, वीणा के अलावा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने आवश्यक सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...