फतेहपुर, अगस्त 29 -- फतेहपुर। डीएम रविंद्र सिंह ने गुरुवार को पीएचसी गोपालगंज का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे डीएम ने जैसे ही अस्पताल परिसर का हाल देखा, उनका चेहरा गुस्से से तमतमा गया। चारों ओर फैली गंदगी और बेतरतीब व्यवस्था पर वह बिफर पड़े और उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को फटकार लगाई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत में डीएम ने परिसर का जायजा लिया। धूल-मिट्टी और गंदगी देखकर उन्होंने तत्काल सफाई कराए जाने के आदेश दिए। प्रयोगशाला कक्ष, वैक्सीन कक्ष और कुष्ठ नियंत्रण कक्ष में जाकर व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। दवाओं के रजिस्टर में गड़बड़ी और मेडिकल किट खुले में रखी मिलने पर फार्मासिस्ट अरविंद का वेतन रोकने का आदेश दिया। डिलीवरी रूम और महिला वार्ड की स्थिति भी संतोषजनक न मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी को फटकार लगाई। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.