मिर्जापुर, फरवरी 25 -- पटेहरा,हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने मंगलवार को अस्थाई गौ आश्रय स्थल देवरी कला,निर्माणाधीन बृहद गौ आश्रय,मड़िहान में सेनेट्रीपैड निर्माण ईकाई,कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होने ब्लाक परिसर में एनआरएलएम कार्यालय,विंध्य मार्ट,प्रेरणा कैंटीन,पीएचसी तथा लिपिकों के विभिन्न पटल व कामकाज के संबंध में पड़ताल की। सीडीओ ने पीएचसी के निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर दिखाने में विलंब करने पर पीएचसी प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए। वहीं ब्लाक कार्यालय के पटल में स्थापना, एकाउंट,मनरेगा,पंचायत सेक्शन की गहन जांच की। उन्होने डीडीओ राजीव कुमार शर्मा को लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिए। सीडीओ की जांच से ब्लाक में हड़कंप मचा रहा। न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.