रामपुर, जनवरी 11 -- रामपुर। रविवार को जिले भर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीज काफी संख्या में चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए पहुंचे हैं। चिकित्सकों के अनुसार सर्वाधिक बच्चों और बुजुर्गों में मौसम से संबंधित बीमारियों का प्रकोप देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि ऐसे मौसम में खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...