उत्तरकाशी, मार्च 17 -- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा में पांच चिकित्सक तैनात हैं। लेकिन मरीजों के उपचार के लिए यहां पर मात्र चार ही बेड की व्यवस्था हैं। अस्पताल में लाखों की लागत से नया भवन तैयार है। लेकिन इस भवन के हर कमरे में ताले लटके हैं। वहीं यहां पर एंबुलेंस और एक्सरे आदि की भी व्यवस्था भी नहीं है। जनपद मुख्यालय से महज 15 किमी की दूरी पर स्थित विकासखंड डुंडा मुख्यालय के पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ती नजर आ रही है। मात्र चार बेड होने के कारण बुखार से पीड़ित व्यक्ति को उपचार करवाने के लिए जिला अस्पताल आना पड़ता है। अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी माह में दो दिन ही मिलती है।पीएचसी डुंडा में विभाग की ओर से लाखों की लागत से दो मंजिला नए भवन का निर्माण किया गया है। उसमें दो वार्ड सहित एक लेबर रूम, आईसीयू कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष और स्टो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.