बक्सर, मई 4 -- चक्की, एक संवाददाता। दियारा क्षेत्र के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए करोड़ों की लागत से बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही है। पीएचसी तक जानेवाले वाली सड़क पर निर्माण के कुछ ही दिनों बाद दरार आनी शुरू हो गई हैं। जिससे बरसात के मौसम में सड़क के पूरी तरह टूटने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षो की मांग के बाद जब दियारा क्षेत्र में पीएचसी बना, तो पूरे इलाके में खुशी थी। लेकिन, पीएचसी तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं थी। मामला बीडीओ, सीओ से लेकर डीएम तक पहुंचा, तब सड़क निर्माण को मंजूरी मिली। चक्की के प्रखंड प्रमुख कमलेश रजक ने बताया कि करीब छह लाख की लागत से सड़क बनाई गई। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य आनन-फानन में होने से अब जगह-जगह सड़क में दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.