हरदोई, फरवरी 8 -- पचदेवरा, संवाददाता। सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने भरखनी ब्लॉक मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन के पुनर्निर्माण कार्य का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। विधायक रानू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। नए भवन के निर्माण से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाएं और अधिक मजबूत होंगी तथा क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सकेगा। ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी ने कहा कि भरखनी क्षेत्र लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.