आजमगढ़, फरवरी 7 -- शाहगढ, हिन्दुस्तान संवाद। वर्षों से एएनएम सेंटर महलिया में संचालित हो रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के दिन बहुरने वाले है। सीएचसी के लिए शाहगढ़ में नया भवन बन कर तैयार हो गया है। करीब 15 साल से निर्माण कार्य लटका हुआ था। भवन हैंडओवर होने के बाद पीएचसी का संचालन होगा। शाहगढ़ पीएचसी के भवन का निर्माण करीब 15 साल से चल रहा था। विभागीय जांच और बजट के अभाव में काम लंबे समय से लटका रहा। इस दौरान अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को एएनएम सेंटर महलिया (मुहब्बतपुर) में संचालित किया जा रहा था। सीमित संसाधनों और जगह की कमी के कारण मरीजों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही थी। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन पूरी तरह बनकर तैयार है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही यहां नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.