कानपुर, फरवरी 3 -- शिवली। स्वास्थ्य विभाग व नगर पंचायत प्रशासन की उदासीनता से शिवली कस्बे में संचालित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। इसके चलते अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों व तीमारदारों को प्यास बुझाने के लिए भटकना पड़ता है। वहीं जिम्मेदार शिकायतों के बाद भी हैंडपंप को ठीक कराने की सुध नहीं ले रहे हैं। शिवली कस्बे में संचालित पीएचसी आने पर अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी की व्यवस्था का इंतजाम खुद करना पड़ेगा। यहां डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत आस-पास के गांवों से आने वाले मरीज व तीमारदार खुद इस समस्या से हलकान हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कस्बे के लोगों के साथ-साथ दूर-सूदूर गांवों के ग्रामीण उपचार कराने के लिए आते हैं। अस्पताल परिसर में वर्षों से ठूंठ बने खड़े इंडिया मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.