पूर्णिया, दिसम्बर 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पीएचडी 2023 में 17 विषयों के नामांकित 66 शोधार्थियों की पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा कक्षाएं शुरू कर दी गई है। साक्षात्कार में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक विश्वविद्यालय ने नामांकन लिया है। नामांकन के उपरांत पीएचडी 2023 पाठ्यक्रम की कक्षाएं संबंधित पीजी प्रमुखों की देखरेख में 5 दिसंबर से शुरू हो गई है। शोध पद्धति की कक्षाएं दूसरे दिन भी सुबह 9 बजे से 10 बजे तक संचालित की गई। संबंधित संकायाध्यक्ष इस कक्षा के संचालन के लिए जिम्मेदार बनाये गये हैं। हर विषय की कक्षाएं पीजी प्रमुखों के निर्देशानुसार ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। वहीं अब एकेडमिक काउंसिल के अनुमोदन के बाद समर्थ पोर्टल पर ही पैट 24 व पैट 25 में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके निमित्त ज...