पूर्णिया, फरवरी 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया विश्वविद्यालय में पीएचडी में नामांकन के लिए विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री अनिवार्य रखा गया है। वहीं एससी, एसटी, ईबीसी, बीसी व दिव्यांग श्रेणियों के आवेदक को अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। पैट 24 और पैट 25 में नामांकन के लिए 24 फरवरी तक पूर्णिया विश्वविद्यालय आवेदन लेगा। इसके निमित्त पूर्णिया विश्वविद्यालय ने पात्रता मानदंड शैक्षणिक वर्ष 2024 और 2025 में प्रवेश परीक्षा के लिए घोषित कर दी, जिसके आधार पर बुधवार से समर्थ पोर्टल पर पीएचडी में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। 20 विषयों में पैट 24 में 38 और पैट 25 में 66 सीटों पर नामांकन के लिए विश्वविद्यालय के द्वारा इच्छुक अभ्यार्थियों से आवेदन लिये जा रहे हैं। पूर्णिया विश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.