अलीगढ़, फरवरी 25 -- अलीगढ़ । राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीएचडी सत्र 2025-26 में प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 16 फरवरी को विस्तारित करते हुए अब पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 कर दी गई है। कुल सचिव प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि पीएचडी प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 17 जनवरी 2026 से समर्थ आरएमपीएसयू एडमिशन पोर्टल पर संचालित है। जहां नेट, जेआरएफ, गेट, स्लेट अथवा समकक्ष पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी विभिन्न विषयों में आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.