बलरामपुर, जून 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। नवसृजित मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देश पर शोध पात्रता परीक्षा 2025 की अधिसूचना जारी हुई है। विश्वविद्यालय मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ उपेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि इस सूचना के तहत पीएचडी के विभिन्न विषयों के कार्यक्रम निर्गत किए गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन करने की तिथि सात जून से 16 जून 2025 निर्धारित थी। कुलपति डॉ रवि शंकर सिंह ने अब इस तिथि को दो दिवस के लिए विस्तार करते हुए 18 जून 2025 तक कर दिया है। अभ्यर्थी बिना विलंब शुल्क के आवेदन 18 जून तक कर सकेंगे। साथ ही विलंब शुल्क के साथ 20 जून 2025 तक आवेदन किया जा सकेगा। प्रवेश परीक्षा की तिथि 23 जून 2025 निश्चित है। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विस्तृत दिशा निर्देश देखे जा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.