मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। संयुक्त भवन स्थित पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता व कार्यपालक अभियंता के कार्यालयों में सोमवार और शुक्रवार को होने वाली जनसुनवाई की व्यवस्था दुरुस्त की गई है। दोनों अधिकारियों के नहीं रहने पर भी फरियादी निराश नहीं लौटे, इसे लिए दो अधिकारी नामित किए गए हैं। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने बीते 31 जनवरी को 'पीएचईडी में जनसुनवाई व्यवस्था फेल, लौटे लोग' शीर्षक से अधिकारियों के नहीं रहने से फरियादियों के बैरंग लौटने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पीएचईडी के मुजफ्फरपुर डिवीजन के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि सोमवार और शुक्रवार को कार्यालय में आम लोगों से मिलने की अनिवार्यता लागू है। विभागीय कारणों से उनकी गैरमौजूदगी में प्राक्कलन अधिकारी निक्की कुमारी बतौर नोडल पदाधिकारी कार्यभार...