लखनऊ, जुलाई 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने 6 व 7 सितंबर को आयोजित होने वाली प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी-2025) के लिए सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के साथ केंद्रीय बोर्ड के सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों को भी केंद्र बनाने की अनुमति दे दी है। इस बार पीईटी के लिए 25.32 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। विशेष सचिव कार्मिक शशिकांत कनौजिया ने इस संबंध में सोमवार को शासनादेश जारी किया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्तियों में पारदर्शी प्रक्रिया के लिए दोहरी परीक्षा प्रणाली लागू की है। प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा में शामिल होने वाले ही भर्तियों के लिए आवेदन के पात्र माने जाते हैं। पीईटी-2025 इस बार 6 व 7 सितंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली पूर्वाह्न 10 से 12 बजे और दूसरी पाली अपराह्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.