प्रयागराज, अप्रैल 20 -- प्रयागराज। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में रविवार को वैज्ञानिक संगोष्ठी आयोजित किया गया। एमडी न्यूक्लियर मेडिसिन डॉ. अविरल सक्सेना ने डिजिटल पॉज़िट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी (पीईटी) सिटी स्कैन निदान पर व्याख्यान दिया। बताया कि पीईटी स्कैन एक इमेजिंग परीक्षण है जो ट्यूमर, हृदय रोग, मस्तिष्क विकारों जैसे विभिन्न रोगों के निदान के लिए रेडियोधर्मी सामग्री का उपयोग करता है। इससे पता चलता है कि शरीर किस प्रकार काम कर रहा है, जबकि अन्य स्कैन से केवल शरीर की संरचना ही पता चलती है। अन्य इमेजिंग तकनीकों, जैसे कि सीटी स्कैन और एमआरआई, शरीर की संरचना दिखाते हैं जबकि पीईटी स्कैन शरीर के ऊतकों की चयापचय गतिविधि दिखाता है। संक्षेप में पीईटी स्कैन एक शक्तिशाली चिकित्सा उपकरण है जो कैंसर और अन्य बीमारियों के निदान, उपचार योजना और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.