लखनऊ, सितम्बर 8 -- पुलिस ने पीईटी सॉल्वर गिरोह के सरगना डॉ. अमित गुप्ता समेत तीन को गिरफ्तार किया है। अमित गुप्ता बलिया के बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बतौर मेडिकल अफसर तैनात है। पूछताछ में पता चला कि वह पांच साल से सॉल्वर गिरोह चला रहा था। गौतमपल्ली, विकासनगर और इंदिरानगर के तीन परीक्षा केंद्रों पर दो सॉल्वरों को बैठाया था। अभ्यर्थियों से परीक्षा दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये और सॉल्वरों को 25 देता था। पुलिस उपायुक्त मध्य आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक गिरफ्तार डॉ. अमित गुप्ता मऊ जनपद के घोषी इलाके के सोनाडीह का रहने वाला है। वहीं, गिरफ्तार सॉल्वरों में बिहार के शेखपुरा कसार के ससवहान का रवीश कुमार और जमुई जिले के खैरा अमारी का विकास कुमार है। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, दो कूटरचित प्रवेशपत्र, मूल ओएमआर की कार्बन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.