मुरादाबाद, सितम्बर 5 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा 6 और 7 सितंबर को होगी। इसी के दृष्टिगत 6 सितंबर को पूर्व निर्धारित संपूर्ण समाधान दिवस अब 8 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इस बार सदर तहसील में समाधान दिवस होगा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की संवेदनशीलता के दृष्टिगत शासन स्तर से 6 सितंबर के स्थान पर 8 सितंबर को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित करने के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। 8 सितंबर को जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में तहसील मुरादाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में तहसील बिलारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गुलाब चंद्र की अध्यक्षता में तहसील कांठ और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ममता मालवीय की अध्यक्षता में तहसील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.