बस्ती, दिसम्बर 30 -- बस्ती। यूपी 112 में कार्यरत पीआरवी कर्मियों की गूगल मीट कर समीक्षा की गई। प्रभारी निरीक्षक यूपी 112 राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह ने आपातकालीन सेवा को सुदृढ़ बनाने, पीड़ित को त्वरित सहायता पहुंचाने, कॉलर संतुष्टि प्रतिशत को बेहतर बनाने समेत विभिन्न बिन्दुओं पर गूगल मीट के माध्यम से बैठक की। गोष्ठी के दौरान पीआरवी कर्मियों को नववर्ष के दृष्टिगत भीड़भाड़ व संदिग्ध स्थानों पर लगातार गश्त करने, सजग एवं सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही साथ मैनुअल के अनुसार नियमों का पालन करने के लिए कहा गया। सम्पूर्ण तथ्यों को इवेण्ट के एटीआर में विस्तृत रूप से अंकित करने के लिए निर्देशित किया। पीआरवी कर्मियों को गम्भीर इवेंट की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के लिए कहा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.