अमरोहा, फरवरी 4 -- हसनपुर। कोतवाली में तैनात पीआरडी जवान भोजपाल सिंह पुत्र रामसरन सिंह निवासी गांव झुरैरी ने गांव निवासी एक व्यक्ति से रंजिश के तहत जान का खतरा बताते पुलिस में तहरीर दी है। भोजपाल का कहना है कि आरोपी जान से मारने के लिए उसका पीछा करता रहता है। सोमवार रात भी आरोपी ने घर के आगे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...