गोंडा, दिसम्बर 11 -- गोंडा। शहर के उतरौला रोड पर स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मे गुरुवार युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के 77 वें स्थापना दिवस पर परेड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ अंकिता जैन, एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत और गोंडा सांसद प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित शुभारंभ किया। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिताओं ने पीआरडी जवानों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जिला युवा कल्याण अधिकारी राजित राम ने अतिथियों को बुके और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। सीडीओ और एएसपी पूर्वी ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद पीआरडी जवानों ने मार्च पास्ट सलामी दी गई। परेड मार्च में टोली कमांडर शेषनाथ प्रथम, सर्वेश द्वितीय और टोली कमांडर दिनेश तीसरे स्थान पर रहे। सीडीओ अंकिता जैन ने पीआरडी जवानों का हौसला बढ़ाया कहा कि सुरक्...