शामली, दिसम्बर 12 -- शहर के शहीद उधम सिंह स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल के तत्वाधान में पीआरडी का 77वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीओ विनय कुमार तिवारी रहे, जिन्होंने परेड की सलामी ली। परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर प्रदीप कुमार द्वारा किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद की शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पीआरडी जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की और सभी जवानों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी हिमांशु अहलावत ने बताया कि 1948 में स्थापित पीआरडी विभाग की प्रदेश की सुरक्षा, शांति व्यवस्था और प्राकृतिक आपदाओं में निभाई जाने वाली अहम भूमिका रही।कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.