हल्द्वानी, जनवरी 27 -- हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल की पीआरओ हेमा ऐठानी को गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। नैनीताल लाइन में हुए परेड कार्यक्रम के दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, एसएसपी मंजूनाथ टीसी समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें सम्मान से नवाजा गया। इससे पहले भी उन्हें कई बार सराहनीय कार्य के लिए पुलिस विभाग सम्मानित कर चुका है। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हेमा को शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.