लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- पब्लिक इंटर कॉलेज से माध्यमिक शिक्षा परिषद का बोर्ड परीक्षा केंद्र हटाए जाने को लेकर कॉलेज प्रबंधन और प्रधानाचार्य के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया है। विद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार माहेश्वरी ने बोर्ड परीक्षा केंद्र निरस्त होने के लिए प्रधानाचार्य बाबूराम सागर को जिम्मेदार ठहराया है। प्रबंधक का कहना है कि पूर्व में इसी विद्यालय को जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा और समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी चयन परीक्षा का केंद्र बनाया गया था। ऐसे में बोर्ड परीक्षा केंद्र न बनना गंभीर प्रश्न खड़े करता है। प्रबंधन का आरोप है कि प्रधानाचार्य विद्यालय हित में कार्य नहीं कर रहे हैं और लगातार अनुशासनहीनता बरत रहे हैं। प्रबंध समिति की बैठकों की सूचना मिलने के बावजूद वे बैठकों में उपस्थित नहीं होते। साथ ही शासनादेश के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.