हरदोई, जनवरी 5 -- पिहानी। पुलिस ने समाज विरोधी क्रिया कलाप अधिनियम से संबंधित 25 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सचिन कुमार उर्फ लल्लू निवासी नरधिरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सचिन सहित कुल चार लोगों पर आर्थिक एवं भौतिक लाभ लेने के उद्देश्य से संगठित रूप से गिरोह बनाकर धोखाधड़ी व जालसाजी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। उप निरीक्षक शुभम सिंह,कांस्टेबल जगन्नाथ सिंह,उमेश कुमार ने सचिन को गिरफ्तार कर लिया शेष अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...