हरदोई, दिसम्बर 29 -- पिहानी। थानाक्षेत्र के टंडोना गांव निवासी एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ से लटकता देखा गया। बताया जाता है कि गांव निवासी मनीष सोमवार की शाम को घर से निकला था। रात में उसका शव गांव के पास एक बाग में पेड़ में रस्सी से लटकता देखा गया। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...