हरदोई, फरवरी 18 -- पिहानी। मिश्राना निवासी बुजुर्ग छोटेलाल मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव गोपामऊ रोड पर उनकी गुमटी के पास पड़ा देखा गया। चेहरे पर चोट के निशान थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। मृतक रोड किनारे पान की गुमटी चलाते थे। बुधवार की शाम को गुमटी के पास शव पड़ा देखा गया। इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। बुजुर्ग की मौत से परिजनों का बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...