हरदोई, नवम्बर 24 -- पिहानी। थानाक्षेत्र के रैंगाई और जरौना गांव के बीच में सोमवार को एक महिला के साथ बाइक सवारों ने लूट की। उसके कान के झाले नोंच लिए और अंगूठी, मंगलसूत्र उतरवाते हुए बैग भी छीन लिया। इसमें मोबाइल और पैसे भी थे। झाला नोचने से उसका एक कान भी जख्मी हो गया। महिला अपनी भाभी के साथ गांव से पैदल निकली थी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। सिरोमननगर निवासी पूजा गुप्ता अपने पति के साथ मौसेरे भाई की रोका-तिलक समारोह में शामिल होने लखीमपुर खीरी के कसब जेबीगंज जा रही थीं। हरदोई के पिहानी कोतवाली के गांव रैंगाई में मायका होने के कारण वह रुक गईं। पति बेटे को लेकर जेबीगंज चले गए। पूजा गुप्ता ने बताया कि वह अपनी भाभी अनुराधा के साथ पैदल ही चल पड़ी। रैंगाई जरौना के बीच में पीछे से बाइक पर सवार दो लोग आए और बाइक लगाकर उन्हें धमकाते हुए ...