हरदोई, नवम्बर 28 -- पिहानी। एसआईआर फॉर्म भरने में सहयोग से लेकर डिजिटाइजेशन के लिए पालिका कर्मचारी भी जुटे हुए हैं। बीएलओ के सहयोग के लिए कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। ईओ अमित कुमार सिंह लगातार संवाद स्थापित करते हुए समीक्षा कर रहे हैं। डीएम के निर्देश पर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कस्बे के सभी 28 मतदान स्थलों पर बीएलओ के साथ सहायता के लिए एक एक पालिका कर्मचारी की भी तैनाती की गई है। मतदाता अपना फॉर्म भरकर बीएलओ के पास जमा भी कर रहे हैं। ईओ अमित कुमार सिंह ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में ऐसे मतदाता जिन्हें एसआईआर फॉर्म बीएलओ से मिल चुका है वह लोग अपना अपना भरा हुआ फॉर्म बीएलओ के पास या नगर पालिका कार्यालय में जमा कर दें। उन्होंने कहा कि एसआईआर फॉर्म...