बेगुसराय, मार्च 16 -- भगवानपुर। इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ वीडियो अपलोड करना नाबालिग किशोर को महंगा पड़ा। पिस्तौल के साथ किशोर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हड़कत में आई। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने आरोपी नाबालिग किशोर की पहचान कर उसे निरुद्ध कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की हिंदुस्तान पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो थाना क्षेत्र के संजात का बताया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.