बिहारशरीफ, सितम्बर 18 -- राजगीर थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव के पास हुई घटना पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार राजगीर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के राजगीर-गिरियक मार्ग में चमरडीहा गांव के पास बदमाशों ने वाहन के चालक इस्लामपुर थाना क्षेत्र के खोरमपुर गांव निवासी राहुल कुमार से पिस्तौल भिड़ाकर मोबाइल फोन व तीन हजार रुपये लूट लिये। ऑनलाइन 49 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिये। विरोध करने पर मारपीट भी की। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही बदमाशों का हुलिया भी बताया। उसकी सूचना पर चमरडीहा मोड़, नाहुब मोड़, पावापुरी और नालंदा में वाहन जांच अभियान चलाया गया। चमरडीहा मोड़ के पास शक के आधार पर दो संदिग्धों को पकड़ा गया। पीड़ित चालक ने उनकी पहचान कर ली। उ...