छपरा, मार्च 21 -- अमनौर/मढौरा, एक संवाददाता । मढ़ौरा के बिक्रमपुर के पास एसएच-73 पर अज्ञात अपराधियों ने पिस्तौल भय दिखाकर टोटो पर सवार चार महिलाओं के गहने लूट लिये। विरोध करने पर कानों व गले से गहने नोच डाले जिससे महिलाएं घायल हो गई । घटना शुक्रवार दोपहर की है । पीड़ित महिलाएं अमनौर थाना के अमनौर जान गांव की हैं। ये लोग मढ़ौरा में डॉक्टर को दिखाकर टोटो से घर वापस लौट रही थी कि पीछे से अपाची सवार हेलमेट पहने दो अपराधी वाहन को रोक पिस्टल भिड़ा दिये। पिस्टल देख सभी डर गयीं । अपराधियों ने सभी के कानों व गले के गहने व पैर के पायल नोच लिये और लेकर फरार हो गये । इस घटना में महिलाओं के कान कट गये । काफी खून बहने लगा । घायल महिलाएं आनन-फानन में टोटो से अमनौर पीएचसी पहुंची और इसकी सूचना पुलिस को दी। अमनौर पुलिस फौरन ही मढौरा को सूचने देने के बाद मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.