देवघर, दिसम्बर 13 -- देवघर प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र के अंबेदकर चौक के पास 5 दिसंबर की रात लगभग 10 बजे एक युवक के साथ मारपीट, छिनतई की गई। मामले में पीड़ित ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़ित सन्नु महथा ने बताया कि भाई अर्जुन कुमार मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। उसी वक्त अंबेदकर चौक के पास बंटी कुमार महथा व चार अज्ञात युवकों ने रोक लिया। बंटी ने जबरन अर्जुन से चिकन चिल्ली और मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी, रॉड और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। बताया कि उसी दौरान बंटी कुमार महथा ने पिस्टल सीने पर तान कर जान मारने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दी। घटनास्थल पर गोपेश महथा, लड्डू महथा, किशोर महथा, लक्ष्मी देवी और बंटी कुमार महथा की पत्नी भी शामिल थी। ...