लखनऊ, अगस्त 15 -- लखनऊ, संवाददाता। रायबरेली रोड वृंदावन कालोनी में सेक्टर सात में पिस्टल से चली गोली आरपीएफ के हेड कॉस्टेबल बलवीर सिंह पेट में लगी। बलवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार रात को हुई। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जब सूचना प्रसारित हुई तब पुलिस को जानकारी हुई। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिह बलवीर सिंह वृंदावन कालोनी सेक्टर सात में रहते हैं। उनकी तैनाती मल्हौर में है। बलवीर के परिवारीजनों ने बताया कि मंगलवार रात वह ड्यूटी से लौटे। खाना खाने के बाद पिस्टल की सफाई कर रहे थे। इस बीच एकाएक गोली चली औऱ उनके पेट में धंस गई। गोली की आवाज सुनकर बेडरूम से पत्नी नेहा भागकर पति के कमरे में पहुंची। वहां, बलवीर खून से लथपथ हालत में पड़े थे। गोली पेट में लगी थी। पिस्टल भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.