वाराणसी, दिसम्बर 31 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। खालिसपुर में एक व्यापारी को पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित की तहरीर पर फूलपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खालिसपुर निवासी शरद कुमार मिश्रा पुत्र भगवान प्रसाद मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर वह अपनी खाद-बीज की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान विक्रमपुर निवासी दो युवक दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इनमें से एक ने पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार मौके पर जुट गए, जिसके बाद दोनों आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित का दावा है कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.